ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

उत्तराखंड में लापता हुए पटना के इंजीनियर, कंपनी ने बताया- तेज पानी के बहाव और मलवा में हो गए गायब

PATNA : उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्‍लेशियर फटने से भारी तबाही के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से ज्‍यादा लोग अभी भी लापता हैं. उत्तराखंड पुलिस औ

उत्तराखंड में लापता हुए पटना के इंजीनियर, कंपनी ने बताया- तेज पानी के बहाव और मलवा में हो गए गायब
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्‍लेशियर फटने से भारी तबाही के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से ज्‍यादा लोग अभी भी लापता हैं. उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवानों द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक 25 लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. जबकि कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं और कई का कुछ अता पता नहीं चल पा रहा है. 

 इस हादसे में पटना के बिहटा के रहने वाले 28 साल के इंजीनियर मनीष कुमार भी लापता हो गए हैं. मनीष मूल रुप से बिहटा के रानीतलाब थाना के निसरपुरा गांव के रहने वाले हैं. मनीष हरिद्वार के जोशीमठ के पास ओम मेटल इंफ्राटेक पावर प्रोजेक्ट कंपनी में काम कर रहे थे. 

रविवार की देर शाम परिजनों को उत्तराखंड से फोन आया और बताया गया कि हादसे के बाद मनीष लापता हो गया है. तेज पानी के बहाव और मलवा में गायब हो गए. यह खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है. 

जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में हरिद्वार रवाना हो गए हैं. वहीं उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे पर CM नीतीश ने भी चिंता जताई है और गंगा नदी में पानी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.  इसके साथ ही उन्होंने आपदा की इस घड़ी में पूरे बिहार के उत्तराखंड के लोगों के साथ होने की बात कही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें