ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

तेजप्रताप को मिली Y प्लस सिक्योरिटी, एक सप्ताह पहले ही PM मोदी से मांगी थी सुरक्षा

तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा की मांग की थी। तेज प्रताप ने कहा कि वर्तमान में जो मेरी सुरक्षा व्यवस्था है, वो पर्याप्त नहीं है। PM से मैं सुरक्षा की मांग करता हूं। मेरी सुरक्षा बढ़नी चाहिए। तेजस्वी की मांग पर पीएम मोदी ने ..

बिहार
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो और लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। पिछले एक सप्ताह पहले ही राष्ट्रीय जनशक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सुगौली के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था और निर्वाचन अधिकारी से मिलकर उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी। 


इस दौरान उन्होंने कहा था कि श्याम किशोर चौधरी को सुगौली विधानसभा से अपनी पार्टी का सिंबल दिया था। मुझसे बिना पूछे महागठबंधन के मुकेश साहनी से समर्थन ले लिया। संगठन के रुल को भी फॉलो नहीं किया। इसी की उम्मीदवारी रद्द कराने आए थे। तभी तेज प्रताप यादव ने वर्तमान माहौल में खुद को असुरक्षित बताया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरीके से बिहार में घटना हो रही है, ऐसे में मेरी सुरक्षा कम है। 


तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा की मांग की थी। तेज प्रताप ने कहा कि वर्तमान में जो मेरी सुरक्षा व्यवस्था है, वो पर्याप्त नहीं है। PM से मैं सुरक्षा की मांग करता हूं। मेरी सुरक्षा बढ़नी चाहिए। तेजस्वी की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विचार करते हुए उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करायी है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सीआरपीएफ की सुरक्षा उन्हें मुहैया करायी जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें