ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

महागठबंधन को तेजस्वी की नसीहत, निजी ईगो छोड़ एकजुट हों गठबंधन के नेता

PATNA: काफी दिनों बाद महागठबंधन की रैली में शामिल हो तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा और उसे हर मोर्चे पर फेल बताया. इस दौरान तेजस्वी ने महागठबंधन में शामिल नेताओं को साफ संकेत भी दिए. बि

महागठबंधन को तेजस्वी की नसीहत, निजी ईगो छोड़ एकजुट हों गठबंधन के नेता
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: काफी दिनों बाद महागठबंधन की रैली में शामिल हो तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा और उसे हर मोर्चे पर फेल बताया. इस दौरान तेजस्वी ने महागठबंधन में शामिल नेताओं को साफ संकेत भी दिए. बिना नाम लिए जीतन राम मांझी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में शामिल नेताओं को अपना निजी ईगो छोड़ना होगा, तभी महागठबंधन मजबूती के साथ आगामी चुनाव लड़ पाएगा. तेजस्वी ने कहा कि गठबंधन में शामिल दल जो जिस जगह हैं, और जिस स्तर पर हैं, वहीं से उन्हें एकजुट होना होगा.

समर्थकों की भारी भीड़ को देख तेजस्वी जमकर बोले और सत्ताधारी एनडीए सरकार के विकास के दावे पर सवाल उठाए. बीजेपी से किसी तरह की गठबंधन की बात को साफ खारिज करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद ने बीजेपी के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई लड़ी है इसलिए वो बीजेपी के सामने न तो झुकेंगे, न टूटेंगे और न ही पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे. तेजस्वी ने नीतीश सरकार के कामकाज पर जमकर सवाल उठाए और कहा राज्य में रेप, हत्या और लूट की रोजाना दर्जनों घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार को उसकी कोई चिंता नहीं है.

पटना की हालत पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि राज्य में 15 सालों से एनडीए गठबंधन की सरकार है लेकिन पटना की हालत में कोई सुधार नही हुआ. नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम में लूट मची हुई है लेकिन सरकार उसके कामकाज के तरीके में सुधार करने को लेकर गंभीर नहीं है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें