ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Train News: इस रूट पर एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का यहां होगा ठहराव

Train News: रेलवे ने पूजा व त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा हेतु यशवंतपुर-धनबाद के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वहीं जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का लहेरिया सराय स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव भी जोड़ा गया है।

Train News
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Train News: आगामी पर्व त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा गोमो-गया-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-नागपुर के रास्ते धनबाद और यशवंतपुर के मध्य एक जोड़ी पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। 


गाड़ी सं. 06563/06564 यशवंतपुर-धनबाद-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल यशवंतपुर से 23.08.2025 से 27.12.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को तथा धनबाद से 25.08.2025 से 29.12.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी। 


गाड़ी संख्या 06563 यशवंतपुर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल यशवंतपुर से शनिवार को 07.30 बजे खुलकर सोमवार को 03.10 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 04.15 बजे भभुआ रोड, 04.55 बजे सासाराम, 05.50 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 07.10 बजे गया, 08.30 बजे कोडरमा, 09.00 बजे हजारीबाग रोड, 09.18 बजे पारसनाथ एवं 09.35 बजे गोमो रूकते हुए 11.00 बजे धनबाद पहुंचेगी। 


वापसी में, गाड़ी सं. 06564 धनबाद-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल धनबाद से सोमवार को 20.45 बजे खुलकर 21.15 बजे गोमो, 21.30 बजे पारसनाथ, 21.51 बजे हजारीबाग रोड, 22.20 बजे कोडरमा, 23.40 बजे गया, अगले दिन 01.05 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 01.43 बजे सासाराम, 02.20 बजे भभुआ रोड एवं 03.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए बुधवार को 21.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।


वहीं यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर स्थित लहेरिया सराय स्टेशन पर गाड़ी सं. 12561/12562 जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का दिनांक 25.08.2025 से प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। 


दिनांक 25.08.2025 से गाड़ी सं. 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी 19.16 बजे लहेरिया सराय स्टेशन पहुंचेगी और 19.18 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 25.08.2025 से गाड़ी सं. 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी 17.36 बजे लहेरिया सराय स्टेशन पहुंचेगी और 17.38 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें