ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध

बिहार में गृह मंत्री सम्राट चौधरी के एक्शन से अपराधियों में खौफ। सरेंडर, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई से ‘सम्राट मॉडल’ चर्चा में।

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

: बिहार की सियासत में इन दिनों कानून-व्यवस्था को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है। राज्य में गृह मंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी की सक्रियता के बाद अपराध और अपराधियों के खिलाफ तेज कार्रवाई देखने को मिल रही है। सरकारी दावों के मुताबिक, पुलिस और प्रशासनिक तंत्र अब पहले से अधिक सख्ती के साथ काम कर रहा है, जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल बना है।


इसी कड़ी में भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि हाल के दिनों में कई बड़े आपराधिक गिरोहों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है, वहीं कई मामलों में अपराधियों ने खुद ही सरेंडर करना शुरू कर दिया है। प्रशासन का दावा है कि यह बदलाव कानून-व्यवस्था के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा है।


राज्य में कुछ जगहों पर अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी तेज हुई है। खासकर माफिया और भूमाफिया के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, जिससे उनकी आर्थिक कमर तोड़ने की रणनीति पर काम हो रहा है।


राजनीतिक गलियारों में इस सख्ती को “सम्राट मॉडल” के तौर पर पेश किया जा रहा है। सत्तारूढ़ पक्ष का कहना है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में सख्त कानून-व्यवस्था के जरिए अपराध पर नियंत्रण पाया गया, उसी तरह बिहार में भी अब वैसा ही मॉडल लागू किया जा रहा है। उनका दावा है कि इससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है और अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें