ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

सीएम नीतीश ने किया PMCH के नए भवन का शिलान्यास, एयर एंबुलेंस के लिए बनेगा हेलीपैड

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के नए भवन का शिलान्यास किया. 462 बेड वाले नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत

सीएम नीतीश ने किया PMCH के नए भवन का शिलान्यास, एयर एंबुलेंस के लिए बनेगा हेलीपैड
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के नए भवन का शिलान्यास किया. 462 बेड वाले नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे  समेत कई लोग मौजूद रहें.

शिलान्यास के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि पीएमसीएच के नए भवन पर एयर एंबुलेंस को उतारने के लिए हेलीपैड का भी निर्माण कराया जाएगा. बता दें कि पटना में 5 हजार 540 करोड़ रुपए की लागत से यह वर्ल्ड क्लास अस्पताल बन रहा है जिसमें इमरजेंसी भवन के ऊपर हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा. इस अस्पताल में 500 बेड वाला आईसीयू भी बनाया जाएगा साथ ही टेलीमेडिसिन की भी व्यवस्था होगी. लगभग साढ़े पांट हजार करोड़  की लागत से बन रहे इस अस्पताल के निर्माण में 7 साल का समय लगेगा.

पीएमसीएच के नए कैंपस में अस्पताल के फैकल्टी और कर्मचारियों के लिए आवास की भी व्यवस्था होगी इनके लिए 644 आवास बनाए जाएंगे जबकि यहां पढ़ने वाले मेडिकल छात्र छात्राओं के लिए 1626 की क्षमता वाला छात्रावास भी बनाया जाएगा. 550 नसों के लिए छात्रावास के साथ-साथ 360 स्टूडियो अपार्टमेंट भी बनाए जाएंगे. 715 क्षमता की धर्मशाला और 1500 क्षमता वाला ऑडिटोरियम भी नए प्रोजेक्ट में शामिल है। भवन के पास पार्किंग की कुल क्षमता 3334 वाहनों की होगी. यह पूरा स्ट्रक्चर भूकंप रोधी होगा. पीएमसीएच के नए भवन का एरिया 78 लाख वर्गफीट होगा. इसके ऊपर हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा जिसके जरिए एयर एंबुलेंस यहां लैंड कर पाएंगे. अस्पताल में 487 बेड की इमरजेंसी यूनिट के साथ साथ साथ मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी बनाए जाएंगे.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें