ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

PM मोदी के एलान ने विपक्ष की वैक्सीन पॉलिटिक्स की हवा निकाली, सुशील मोदी बोले.. केंद्र ने दी बड़ी राहत

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बीच पीएम मोदी के एलान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि रा

PM मोदी के एलान ने विपक्ष की वैक्सीन पॉलिटिक्स की हवा निकाली, सुशील मोदी बोले.. केंद्र ने दी बड़ी राहत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बीच पीएम मोदी के एलान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि राज्यों को 75 फीसद टीका मुफ्त और गरीबों को दीवाली तक मुफ्त अनाज देने की घोषणा बड़ी राहत है। सुशील मोदी ने कहा है कि पीएम की घोषणा से गैरजिम्मेदार विपक्ष की वैक्सीन पॉलिटिक्स बेअसर हो गयी है।


सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की अपनी अदम्य क्षमता सिद्ध की है। सभी राज्यों को 75 फीसद वैक्सीन मुफ्त देने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80  करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का कार्यक्रम दीपावली तक जारी रखने की  घोषणा बड़ी राहत देने वाली है। बिहार की जनता की तरफ से वह प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।


बीजेपी सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण  को जीतने के लिए कई स्तरों पर जारी लड़ाई के बीच  तरह-तरह के सवाल और संदेह पैदा करने वाले तत्वों से सावधान करते हुए प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि टीकाकरण अभियान की पूरी जिम्मेदारी अब पहले की तरह केंद्र सरकार ही उठायेगी। इसके लिए दो सप्ताह में गाइड लाइन जारी होगी और इस साल योग दिवस, 21 जून से 18+ के सभी लोगों के टीकाकरण पर विशेष फोकस रहेगा। अब राज्यों को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री की ताजा घोषणाएँ संकट काल में गैरजिम्मेदार विपक्ष की वैक्सीन पॉलिटिक्स का कारगर एंटीबॉडी तैयार करने वाली हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें