ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

अजीबोगरीब घटना: पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर को श्रद्धांजलि दे रहे थे शिक्षक, एक्स VC ने तुरंत फोन कर कहा... अभी मैं जिंदा हूं

PATNA : बिहार में कोरोना काल के दौरान कई शिक्षक, प्रोफेसर और कर्मचारियों की मौत हुई. पटना यूनिवर्सिटी के भी अब तक लगभग 30 शिक्षक और कर्मचारियों की जान जा चुकी है. लेकिन गुरूवा

अजीबोगरीब घटना: पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर को श्रद्धांजलि दे रहे थे शिक्षक, एक्स VC ने तुरंत फोन कर कहा... अभी मैं जिंदा हूं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना काल के दौरान कई शिक्षक, प्रोफेसर और कर्मचारियों की मौत हुई. पटना यूनिवर्सिटी के भी अब तक लगभग 30 शिक्षक और कर्मचारियों की जान जा चुकी है. लेकिन गुरूवार को जो घटना हुई, वो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और अधिकारी विश्विद्यालय के  पूर्व वाइस चांसलर को श्रद्धांजलि दे रहे थे कि अचानक से एक्स वीसी ने फोन कर कहा कि वह अभी जिंदा हैं.


बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर प्रो. शंभूनाथ सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई गई. जानकारी मिली कि पटना यूनिवर्सिटी टीचर्स ग्रुप में एक शिक्षक ने इसकी सूचना दी कि पूर्व कुलपति प्रो. शंभूनाथ सिंह नहीं रहे. ये मैसेज मिलने के बाद बिना जांच परख के ही ग्रुप में ऐड शिक्षक और अधिकारी श्रद्धांजलि देने लगे. 


पूर्व वाइस चांसलर प्रो. शंभूनाथ सिंह की मौत की खबर सुनते ही पटना विवि के पूर्व कुलपति प्रो. रास बिहारी सिंह ने शंभूनाथ के मोबाइल पर फोन किया. पहले दो बार में फोन नहीं उठा.  कुछ देर बाद खुद प्रो. शंभू नाथ सिंह ने फोनकर बताया कि वह अभी जिंदा हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पटना में मेरे निधन की खबर फैला रहे हैं. मैं अभी दिल्ली में हूँ और स्वस्थ हूँ. सुबह से कई लोग मुझे फोन कर चुके हैं. 



पूर्व वाइस चांसलर प्रो. शंभूनाथ सिंह ने ये भी आग्रह किया कि अगर किसी भी व्यक्ति के बारे में ऐसी कोई भी सूचना मिले तो कम से कम एक बार सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए. कोरोना संक्रमण में कई लोगों की मौत की अफवाह उड़ाई जा रही है. यह कतई सही नहीं है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें