Hindi News / bihar / patna-news / पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून...

पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

पटना में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम कुंदन कुमार ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 27 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 21, 2026, 7:29:52 PM

बिहार न्यूज

- फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA:भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए पटना जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद रहेंगे। पटना डीएम कुंदन कुमार ने आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को अगले शनिवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश 22 जून से 27 जून 2026 तक लागू रहेगा। 


पटना जिले में अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए पटना डीएम कुंदन कुमार ने जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया है।




भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 27 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।


जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्देश 22 जून से 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पूरी तरह स्थगित रहेगी।


प्रशासन का कहना है कि जिले में लगातार बढ़ते तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन से आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।