ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना के अटलपथ पर बड़ा हादसा: रोड क्रॉस कर रही महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

पटना के अटल पथ पर सड़क पार करते समय स्कॉर्पियो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका मनोरमा देवी इंद्रपुरी में बेटे के साथ रहती थीं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बिहार
रफ्तार ने ले ली जान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल पथ की है। महिला महेश नगर के पास रोड क्रॉस कर रही थी, तभी स्कार्पियो ने महिला को कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद स्कॉर्पियों चालक मौके से फरार हो गया। 


मृतका की पहचान मनोरमा देवी के रुप में हुई है, जो घरों में काम करती थी। मनोरमा देवी इंद्रपुरी रोड नंबर 11 में बेटे के साथ किराये के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से गया की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज के आधार पर स्कॉर्पियों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि मृतका 25 साल के बेटे के साथ इंद्रपुरी में रहती थी और चौका बर्तन कर गुजारा करती थी। पति ने उसे बेटे के जन्म के बाद ही छोड़ दिया था। जिसके बाद से वो बेटे की परवरिश के लिए गया से पटना आ गयी और यहां दूसरों के घर में काम कर घर चलाती थी। उसका बेटे दीपक केबल ऑपरेटर का काम करता है।


 बुधवार की शाम 6 बजे की यह घटना है, जब यह हादसा हुआ तब बेटे को भी इसकी खबर नहीं थी। वह घर पर अपनी मां का इंतजार कर रहा था। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो अटल पथ की ओर रवाना हुआ। मां की लाश को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मां की दर्दनाक मौत से दीपक काफी सदमें में है।

REPORT-SURAJ-PATNA

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें