ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए

पटना में गांधी मैदान थाने के सब इंस्पेक्टर इजहार अली को 20 लाख रुपये की बरामदगी में हेराफेरी के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. आरोप है कि एसआई ने रकम छिपाकर 17.50 लाख रुपये की हेराफेरी की. मामले की जांच की जा रही है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में पुलिस का नया कारनामा सामने आया है. पुलिस के एक दारोगा यानि सब इंस्पेक्टर ने वाहन चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए में से 17.50 लाख रुपए गायब कर दिए. पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पटना के SSP ने  गांधी मैदान थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) इजहार अली को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान बरामद हुई भारी-भरकम रकम की सही जानकारी थाने और वरीय अधिकारियों को नहीं दी और पैसों की हेराफेरी कर ली.


घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान थाने के जेपी गोलंबर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बाइक सवार युवक से लगभग 20 लाख रुपये बरामद हुए। बाइक सवार की पहचान मधुबनी के रहने वाले किशोर राउत के रूप में की गई है, जो फिलहाल पटना के बुद्धा कॉलोनी में रहते हैं.


आरोप है कि सब इंस्पेक्टर इजहार अली ने बरामद रकम की सही जानकारी छिपा ली और पैसे हड़प लिए. उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों को बताया कि युवक से केवल 2.50 लाख रुपये मिले हैं, जबकि वास्तविक बरामदगी करीब 20 लाख की थी. इस दौरान शेष 17.50 लाख रुपये की हेराफेरी की गई.


मामले को और गंभीर बनाते हुए यह भी सामने आया है कि एसआई ने किशोर राउत से सादे कागज पर लिखवा लिया कि उसके पास सिर्फ 2.50 लाख रुपये थे और वही रकम उसे वापस कर दी गई। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। जब वरीय अधिकारियों को इस संदिग्ध हेराफेरी की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू कराई। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर ने सही ढंग से रिपोर्टिंग नहीं की, जिसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.


सिटी एसपी दीक्षा ने भी पुष्टि की कि बरामद रकम में गड़बड़ी की बात सामने आई है और इसकी गहन जांच चल रही है। जांच का एक हिस्सा यह भी है कि बरामद रकम वास्तव में 20 लाख ही थी या इससे ज्यादा। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद किशोर राउत को दोबारा थाने बुलाया गया और उससे गहन पूछताछ की जा रही है.अगर जांच में आरोप पूरी तरह सही पाए गए तो सब इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें