Hindi News / bihar / patna-news / NEET परीक्षा को लेकर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, ऑटो-ई रिक्शा और भारी...

NEET परीक्षा को लेकर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, ऑटो-ई रिक्शा और भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी

Patna Traffic Advisory: NEET परीक्षा को देखते हुए पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। ऑटो, ई-रिक्शा और भारी वाहनों के लिए नए रूट तय किए गए हैं, जबकि कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू रहेगा ताकि परीक्षा के दौरान यातायात सुचारू रहे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 20, 2026, 1:44:19 PM

Patna Traffic Advisory

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Patna Traffic Advisory: NEET परीक्षा के मद्देनजर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगमता से पहुंचाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ऑटो, ई-रिक्शा, बसों और अन्य मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। यह व्यवस्था इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर सभी निजी और सरकारी वाहनों पर लागू होगी।


ऑटो एवं ई-रिक्शा के लिए नया रूट

धनकी मोड़ से पटना शहर की ओर आने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा अब जीरो माइल, न्यू बाईपास और भूतनाथ रोड होते हुए ओल्ड बाईपास की ओर संचालित किए जाएंगे।


भारी एवं मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

धनकी मोड़ से पटना आने वाले सभी बड़े वाहन, मालवाहक वाहन, बस और पिकअप आदि को न्यू बाईपास-मीठापुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। वहीं करबिगहिया की ओर से आने वाले भारी एवं मालवाहक वाहन भी मीठापुर न्यू बाईपास के रास्ते अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।


मोइनुल हक स्टेडियम और बहादुरपुर क्षेत्र में विशेष प्रतिबंध

मोइनुल हक स्टेडियम की ओर से आने वाले बस और मालवाहक वाहनों को बहादुरपुर आरओबी (ROB) की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे सभी वाहन वैशाली गोलंबर, राजेंद्र नगर पुल और 90 फीट रोड के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।


इसके अलावा जीपीओ से चिरैयाटांड़ पुल की ओर भी बसों और अन्य भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहनों को मीठापुर न्यू बाईपास के रास्ते वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया है।


प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक गाइडलाइन का पालन करें, ताकि NEET परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।