ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna News: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट ऑफिस में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर हुए खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Patna News: पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट के अस्थाई कार्यालय में रविवार शाम अचानक आग लग गई। घटना मोइनुल हक स्टेडियम परिसर के गेट नंबर 1 कार्यालय में हुई।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट के अस्थाई कार्यालय में रविवार शाम अचानक आग लग गई। घटना मोइनुल हक स्टेडियम परिसर के गेट नंबर 1 कार्यालय में हुई। जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय कार्यालय में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


फायर अफसर गयानंद सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पटना सिटी, कंकड़बाग और लोदीपुर से लगभग एक दर्जन फायर ब्रिगेड की यूनिट मौके पर पहुंचीं। दमकल की 10 गाड़ियों और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।


बहादुरपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि मेट्रो कार्यालय में आग लगी थी, लेकिन किसी तरह की लिखित सूचना थाने में अभी तक नहीं दी गई है। प्रशासन ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है और ऑफिस में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया गया कि घटना के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में रोड शो था, जिसके चलते विभाग पहले से ही अलर्ट मोड पर था। इसी वजह से दमकल और सुरक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर जल्दी काबू पाया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें