Hindi News / bihar / patna-news / खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर में बिजली के तार से निकली चिंगारी, आग पर...

खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर में बिजली के तार से निकली चिंगारी, आग पर पाया गया काबू, वीडियो वायरल

पटना के कदमकुआं स्थित मुसल्लहपुर में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बिजली के तार से चिंगारी निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 25, 2026, 8:10:12 PM

बिहार न्यूज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA:पटना के कदमकुआं स्थित मुसल्लहपुर में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। बिजली के तार से चिंगारी निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली के तार में लगी आग को बुझाने के लिए Fire Extinguisher का इस्तेमाल किया गया। 


वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है, कैसे काफी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया गया। वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। इस घटना के संबंध में जब फायर बिग्रेड के कर्मियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिये। हालांकि खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।


सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बिजली के तार से चिंगारी निकलती दिखाई दे रही है। साथ ही आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher) का इस्तेमाल करते हुए भी देखा जा सकता है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।


इस घटना को लेकर जब फायर ब्रिगेड के कर्मियों से संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मामले पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर बिजली के तार से निकली चिंगारी को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट