ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पटना के पूर्व और वर्तमान DSP के खिलाफ वारंट, जानिए क्या है मामला

PATNA : पटना की विशेष शाखा में तैनात डीएसपी सुजीत चौधरी और पूर्व डीएसपी हरेंद्र कुमार की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। दोनों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया है। इनपर अदालती आ

पटना के पूर्व और वर्तमान DSP के खिलाफ वारंट, जानिए क्या है मामला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना की विशेष शाखा में तैनात डीएसपी सुजीत चौधरी और पूर्व डीएसपी हरेंद्र कुमार की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। दोनों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया है। इनपर अदालती आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगा था। इसको लेकर अपर जिला जज 16 सुनील कुमार सिंह की अदालत ने डीएसपी सुजीत चौधरी के साथ-साथ पूर्व डीएसपी हरेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानतीय वारंट जारी किया है।




मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नटवार की कमला देवी ने दामाद की हत्या की प्राथमिकी 20 अक्टूबर 2006 को स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी। मामला केस के अनुसंधानकर्ता रहे नटवार थाने के तत्कालीन दारोगा सुजीत चौधरी (वर्तमान डीएसपी, पटना विशेष शाखा) व सेवानिवृत्त डीएसपी सीवान जिले के नौतन निवासी हरेन्द्र कुमार की गवाही के लिए लंबित पड़ा है। 




कोर्ट ने दोनों पुलिस अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया। एसपी के माध्यम से पत्र भी भेजा। लेकिन, वे गवाही करने अदालत में नहीं आए। न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी को वारंट का तामिला कराने का आदेश दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें