ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पटना के पालीगंज में कोरोना का कहर, हफ्ते भर में हुई 56 मौतें

PATNA : कोरोना महामारी अब केवल शहरों में ही सक्रिय नहीं है बल्कि ग्रामीण इलाके भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पटना के पालीगंज इलाके में कोरोना ने कहर बरपाया है। पालीगंज

पटना के पालीगंज में कोरोना का कहर, हफ्ते भर में हुई 56 मौतें
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना महामारी अब केवल शहरों में ही सक्रिय नहीं है बल्कि ग्रामीण इलाके भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पटना के पालीगंज इलाके में कोरोना ने कहर बरपाया है। पालीगंज प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह में संक्रमित और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 56 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बीडीओ ने बताया पंचायतों के मुखियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में कोरोना और उसकी दहशत से 56 लोगों की जान चली गई।


पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में जांच करने पर हर तीसरा-चौथा आदमी पॉजिटिव निकल रहा है। बावजूद लोग बेखौफ अंदाज में बाजार में खरीदारी करते घूमते नजर आ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग कहीं दिख नहीं रही है। ज्वेलरी, किराना व कपड़ों की दुकानों सहित मॉल में एक साथ कई लोग दिखते हैं। कोरोना की दूसरी लहर पहली से ज्यादा खतरनाक है। हर दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आसपास के दो सौ गांवों का मुख्य बाजार होने के कारण हर दिन यहां है भीड़ उमड़ती है। शादी-विवाह का मौसम भी चल रहा है। जिसकी वजह से बाजार में भीड़ भाड़ ज्यादा है। 


प्रखंड कार्यालय से जारी पंचायतवार मृतकों का आंकड़ा बताता है कि जमहारु- इमामगंज पंचायत में 16 लोगों की मौत हुई। मसौढा-जलपुरा में 6 लोगों की मौत हुई। महाबलीपुर पंचायत में 8 लोगों की मौत हुई। मेरा-पतौना व खिरीमोड में 8 लोगों की मौत हुई। रामपुर-नगवां पंचायत में 10 लोगों की मौत हुई है। भेरहरिया-सियारामपुर पंचायत में 8 लोगों की मौत हो गयी है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें