ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक

Patna News: पटना के पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित जनसुराज पार्टी के कैंपस में अचानक आग लग गई, जिसमें 5 बाइक जलकर खाक हो गईं। पुलिस और अग्निशमन टीम मामले की जांच कर रही है।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना के पाटलिपुत्र गोलंबर के पास बने जनसुराज पार्टी के कैंपस में अचानक शाम 5 बजे आग लग गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। कैंपस में कुल 14 बाइक खड़ी थीं, जिनमें से 5 बाइक जलकर खाक हो गईं। जबकि 9 बाइक को मौजूद केयरटेकर ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आग बुझाने में लगभग 10 मिनट का समय लगा। इतने समय में ही कुछ गाड़ियां जल चुकी थीं। आग कैसे लगी, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, मामले की जांच की जा रही है। मौके पर तीन अग्निशमन वाहन मौजूद थे।


केयरटेकर ने बताया कि आग जानबूझकर लगाई गई है। हालांकि आग लगाने वाले का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि वह शाम 5 बजे कैंपस में घूम रहे थे और तब तक सब सामान्य था। तभी पीछे से एक राहगीर आया और बताया कि धुआं निकल रहा है।


उन्होंने आगे बताया कि वह भागकर आया और देखा कि आग कैंप के बीचोंबीच फैल चुकी थी। मैंने गेट पर जाकर चिल्लाया और खुद से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण गाड़ियों को बाहर निकालना शुरू किया। जैसे-तैसे कुछ गाड़ियां सुरक्षित बाहर निकाली जा सकीं। इस घटना को लेकर जनसुराज पार्टी के समर्थकों में नाराजगी है। पुलिस और अग्निशमन की टीम आग लगने के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें