ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, DM और SSP ने गांधी मैदान का किया निरीक्षण

Patna News: पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। DM त्यागराजन ने पंडाल, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। समारोह में 13 भव्य झांकियां भी होंगी, जो बिहार की सांस्कृतिक और विकास यात्रा को दर्शाएंगी।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पटना जिलाधिकारी त्याग राजन और एसएसपी ने गुरुवार को गांधी मैदान का निरीक्षण किया। परंपरागत रूप से हर साल की तरह इस बार भी राज्य स्तरीय मुख्य समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ध्वजारोहण करेंगे।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंडाल निर्माण, बेरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, और यातायात प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।


जानकारी के अनुसार, समारोह में आम लोगों के लिए 10 पंडालों की व्यवस्था की जा रही है ताकि बैठने में कोई असुविधा न हो। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए जा रहे हैं। इस बार समारोह की विशेषता 13 भव्य झांकियों का प्रदर्शन होगा, जो बिहार की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकासात्मक यात्रा को दर्शाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।


बताया गया कि इससे पहले भी जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ कई दौर की बैठकें की जा चुकी हैं, जिनमें कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है। पटना प्रशासन का उद्देश्य है कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह न केवल भव्य और गौरवपूर्ण हो, बल्कि सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज़ से भी एक मिसाल कायम करे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें