ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप

Bihar Crime News: सहरसा के चिरैया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में चिरैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में एक 30 वर्षीय विवाहिता कुमारी ब्यूटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका चार बच्चों की माँ थी, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 


मृतका के पति रविंद्र कुमार सीआरपीएफ से रिटायर्ड जवान हैं, जिन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई को लेकर पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हुई थी। इसके बाद वे खेत में मवेशी चराने चले गए। घर लौटने पर जब दरवाजा नहीं खुला, तो पीछे से जाकर देखा कि पत्नी फंदे से झूल रही है। 


उन्होंने तुरंत उसे उतारकर बेड पर लिटाया और पुलिस तथा ससुरालवालों को सूचना दी। वहीं, मृतका के पिता गोपाल ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, रविंद्र कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। 


चिरैया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें