ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Patna News: राजधानी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मंत्रियों के बंगले से बाजार तक हुआ पानी-पानी

Patna News: : बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और राजधानी पटना में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ ही घंटों की भारी वर्षा ने पटना को पानी-पानी कर दिया है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और राजधानी पटना में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ ही घंटों की भारी वर्षा ने पटना को पानी-पानी कर दिया है। रेलवे स्टेशन की पटरियों पर पानी भर गया है वहीं पटना एयरपोर्ट के उड़ान संचालन पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। आधा दर्जन से अधिक उड़ानें लेट हुई हैं और दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट को दो बार चक्कर लगाने पड़े।


सीएम नीतीश कुमार का कटिहार दौरा रद्द करना पड़ा, जो ‘प्रगति यात्रा’ के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जा रहे थे। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास में भी पानी भरने की खबर है। शहर की मुख्य सड़कें जैसे अटल पथ, गोविंद मित्रा रोड, वीरचंद पटेल पथ, जलजमाव के कारण तालाब में तब्दील हो गई हैं। हवाई अड्डा थाना के पास एक पेड़ गिर गया, वहीं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दीवार पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई।


कंकरबाग, राजेंद्र नगर, किदवईपुरी, गर्दनीबाग, विधानसभा परिसर समेत कई मोहल्लों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जेपी लेन, राजापुर दीघा रोड, डाक बंगला चौराहा और पाटलिपुत्रा गोलंबर से रूबन अस्पताल तक सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


पटना नगर निगम की टीम जलनिकासी के कार्य में जुटी है, हालांकि नालों की सफाई में पहले की गई लापरवाही अब भारी पड़ रही है। कई स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है, लेकिन जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इधर, गंगा नदी का जलस्तर जो पहले खतरे के निशान से नीचे था, अब फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। गांधी घाट पर गंगा का पानी बढ़ने से राजापुर दीघा रोड की कई दुकानों और स्कूलों में पानी भर गया है। भारत इंस्टिट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स परिसर और हज भवन के पीछे स्थित स्कूल, दोनों जलमग्न हो गए हैं।

स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन भरी और जलमग्न सड़कों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। नगर निगम की तैयारियों और व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें