ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Patna Court: दोषी करार होते ही पटना सिविल कोर्ट से भागा दहेज हत्यारा, देखती रह गई पुलिस..और फरार हो गया अपराधी

Patna News: पुलिस की नाक के नीचे पटना सिविल कोर्ट से एक अपराधी फरार हो गया है। कोर्ट से दोषी करार होते ही अपराधी भाग गया।

Patna News
पटना सिविल कोर्ट से भागा दहेज हत्यारा
© File Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पटना सिविल कोर्ट ने जैसे ही दहेज हत्या के आरोपी विनय ठाकुर को दोषी करार दिया, वह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार हो गया। पुलिस की नाक के नीचे बदमाश फरार हो गया और पुलिस देखती रह गई। पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।


इस घटना के बाद कोर्ट के आदेश पर पीरबहोर थाने में मामला दर्ज कर अपराधी की तलाश की जा रही है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। फुलवारी शरीफ के रामपुर फरीदपुर निवासी विनय ठाकुर पर पत्नी की हत्या का मुकदमा चल रहा था।कोर्ट में सुनवाई के बाद जज ने उसे दोषी ठहराया और पुलिस को हिरासत में लेने का आदेश दिया। लेकिन जैसे ही पुलिस उसे पकड़ने आगे बढ़ी, विनय भाग निकला।


कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पीरबहोर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें