ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक

Chaiti Chhath 2026: पटना में चैती छठ 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं. डीएम ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया किया और सुरक्षा, ड्रोन निगरानी, मेडिकल टीम और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Chaiti Chhath 2026
चैती छठ की तैयारी
© Social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Chaiti Chhath 2026: सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के अनुष्ठान में व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है और पटना के गंगा घाटों पर सुरक्षा से लेकर लाइट और तमाम तरह की व्यवस्था की जा रही है। 


दरअसल, इस वर्ष चैती छठ महापर्व 22 से 25 मार्च तक मनाया जाना है। 22 मार्च को नहाय-खाय, 23 मार्च को खरना, 24 मार्च को संध्याकालीन अर्घ्य एवं 25 मार्च को प्रातःकालीन अर्घ्य है। पटना डीएम त्यागराजन एसएम द्वारा अधिकारियों को मानकों के अनुसार दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने, नदी घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम तथा गोताखोरों को तैनात रखने, रिवर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, मेडिकल टीम क्रियाशील रखने, ग्राम रक्षा दल एवं नागरिक सुरक्षा के वोलन्टियर्स को प्रतिनियुक्त करने तथा सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन से निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।


22 मार्च से 25 मार्च को कार्यक्रम समाप्ति तक नदियों में निजी नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगायी गई है। ज़िलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा अंचल अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त दंडात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया है। विभिन्न अनुमंडलों में स्थित नदी घाटों को कई सेक्टर में विभाजित कर 2-2 मोटर बोट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों सहित गोताखोरों एवं जवानों के साथ 8 #SDRF टीम को तैनात किया गया है। 


डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नदियों एवं तालाबों के घाटों पर लाइफ जैकेट, महाजाल एवं अन्य सभी संसाधनों के साथ परिचालन योग्य निबंधित नावों, नाविकों एवं गोताखोरों को तैनात रखने का निर्देश दिया है। किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234), डायल-112 या जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) पर सूचना दी जा सकती है।


डीएम ने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ गंगा घाटों का स्थल भ्रमण कर चैती छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात संचालन एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर मानकों के अनुसार त्रुटिहीन प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 


छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर से पटना सिटी तक लगभग 54 गंगा घाटों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से 19 सेक्टर में बाँटकर सेक्टर पदाधिकारियों तथा सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में घाटों का निर्माण, सम्पर्क पथों की सुगमता, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, शौचालय, पेयजल सुविधा, प्रकाश की व्यवस्था इत्यादि कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें