1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 21, 2026, 7:51:57 PM
नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर - फ़ोटो रिपोर्टर
PATNA: राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र स्थित धनधनीचक इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, घटना के समय घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और करीब 50 हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बेऊर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।