Hindi News / bihar / patna-news / पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज,...

पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचान

Patliputra Station: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से नाराज अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद रेल पुलिस ने 6 नामजद और 500 अज्ञात छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है। CCTV फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 14, 2026, 11:10:35 AM

Patliputra Station

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल - फ़ोटो Reporter

Patliputra Station: पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हुए बवाल मामले में रेलवे प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रेल पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद और करीब 500 अज्ञात छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है।


जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पूर्व-मध्य रेलवे के आईजी अमरेश कुमार ने कहा कि सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


दरअसल, बिहार पुलिस मध्य निषेध विभाग की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेन के विलंब से नाराज होकर पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर रेल परिचालन को बाधित किया और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ की।


इस दौरान छात्रों द्वारा किए गए पथराव में रेल आईजी जितेंद्र राणा समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज दानापुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि घटना में शामिल सभी उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।