ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

पटना: प्रेमिका से बना रिलेशन तो कर ली शादी, अब पत्नी-सास ब्लैकमेल कर मांगती हैं पैसे

PATNA: राजधानी पटना से प्यार में धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रोहन नाम के एक युवक ने अपनी पत्नी पर एसकेपुरी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. युवक के आरो

पटना: प्रेमिका से बना रिलेशन तो कर ली शादी, अब पत्नी-सास ब्लैकमेल कर मांगती हैं पैसे
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना से प्यार में धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रोहन नाम के एक युवक ने अपनी पत्नी पर एसकेपुरी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. युवक के आरोपों के मुताबिक शादी से पहले उसका एक लड़की के साथ रिलेशन था. संबंध बनने के बाद लड़की रोहन को ब्लैकमेल करके पैसे लेती थी. जिसके बाद रोहन ने लड़की से शादी कर ली. 


शादी करने के बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रूका. पति के आरोपों के मुताबिक शादी के बाद उसकी बीवी और सास रोहन से हमेशा पैसे और गहने मांगते हैं. दोनों ने रोहन पर दिल्ली जाकर जॉब करने का दबाव भी बनाया. दिल्ली जाने से पहले रोहन ने अपनी पत्नी और सास को 5 लाख रुपये भी दिये. 5 लाख रुपये लेने के बाद भी दोनों की डिमांड कम नहीं हुई. अक्सर ब्लैकमेल करके दोनों रोहन से पैसे मांगते थे. तंग आकर रोहन ने जब पैसे देने बंद कर दिये, तो उसकी सास ने बीवी से मिलने पर पाबंदी लगा दी. 


जिसके बाद कोर्ट में पत्नी को बुलाने के लिए रोहन ने केस किया. लेकिन इसके बाद पत्नी ने उसे फंसाने के लिए झूठा केस कर दिया. उसकी पत्नी-सास और ससुराल के लोगों ने सोशल मीडिया पर रोहन को बदनाम कर दिया. सास ने तलाक तक देने का दबाव बना दिया है. रोहन ने ये भी आरोप लगाया है कि उसे पता चला है कि उसकी पत्नी शादी के बाद भी दूसरे लोगों के साथ ठगी करती है. पत्नी ने अपने पति रोहन के खिलाफ महिला थाने में मारपीट और टॉर्चर करने का केस दर्ज कराया है. वहीं रोहन ने भी अपनी पत्नी धोखाधड़ी का केस किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें