PATNA: उर्स के मुबारक मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया पहुंचे, जहां हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजार पर चादरपोशी कर प्रदेश में अमन, चैन और तरक्की की दुआएं मांगी। फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया में उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। धार्मिक माहौल में लोगों ने आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने का संदेश दिया।







