PATNA: बिहार विधानसभा के सेन्ट्रल हॉल में हुई एनडीए की अहम बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। एडीए के नवनिर्वाचित विधायकों ने सेन्ट्रल हॉल में नीतीश कुमार को नेता चुना। सम्राट चौधरी ने इस बैठक में नीतीश कुमार NDA के नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे विजय कुमार सिन्हा ने समर्थन दिया।
विजेन्द्र यादव, राजू तिवारी, संजय पासवान, प्रफुल्ल मांझी, स्नेहलता ने भी इसका समर्थन किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हमलोगों ने NDA विधानमंडल दल के नेता का चयन किया। एनडीए को मिली प्रचण्ड जीत के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं। NDA के सभी घटक दलों के नेताओं को भी धन्यवाद दिया।
वही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि NDA गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए बिहार की महिला मतदाताओं को आभार व्यक्त करता हूं। सीएम नीतीश कुमार के काम का इस जीत में बड़ा योगदान रहा है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश के काम को देख कर जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया। पहली बार घटक दलों में नीचे तक समन्वय बनी थी। लोगो में मैसेज था NDA में एकजुटता है। संकल्प पत्र में जो कुछ कहा गया है मुझे उम्मीद है सीएम नीतीश और पीएम मोदी के नेतृत्व में हम उस पर खरा उतरेंगे।
वही विजय चौधरी ने कहा कि महिलाओं ने मतदान में रिकॉर्ड कायम किया है। महिलाएं और युवा वर्ग Nda के प्रति उत्साहित हैं। बता दें कि जब नीतीश कुमार सेंट्रल हॉल पहुंचे तब हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का उन्होंने अभिवादन किया। इस बैठक में एनडीए के तमाम नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए। एनडीए की इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना। जिसके बाद नीतीश कुमार विधानसभा के सेंट्रल हॉल से राजभवन के लिए रवाना हुए। वो राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।





