PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 16 जनवरी, 2026 से राज्यव्यापी 'समृद्धि यात्रा' का पहला चरण शुरू करने जा रहे हैं। इसका उद्धेश्य सुशासन को मजबूत करना और राज्य भर में चल रही विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेना है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं।
यात्रा का उद्धेश्य और कार्यक्रम
यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेषकर 'सात निश्चय' पहल से जुड़े कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। वह प्रगति का आकलन करने और किसी भी बाधा को दूर करने के लिए प्रमुख बुनियादी ढांचा और कल्याणकारी परियोजनाओं का onsite निरीक्षण भी करेंगे।
यात्रा के मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
योजनाओं का स्थल निरीक्षण (प्रगति यात्रा और सात निश्चय से संबंधित)।
महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन/कार्यारंभ।
जन संवाद कार्यक्रम।
जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक।
प्रथम चरण का कार्यक्रम
'समृद्धि यात्रा' के प्रथम चरण का कार्यक्रम नीचे दिया गया है:
क्र० तिथि दिन जिला का नाम
1. 16.01.2026 शुक्रवार पश्चिमी चंपारण
2. 17.01.2026 शनिवार पूर्वी चंपारण
3. 19.01.2026 सोमवार सीतामढ़ी एवं शिवहर
4. 20.01.2026 मंगलवार गोपालगंज
5. 21.01.2026 बुधवार सिवान
6. 22.01.2026 वृहस्पतिवार सारण
7. 23.01.2026 शुक्रवार मुजफ्फरपुर
8. 24.01.2026 शनिवार वैशाली
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, विभागों के प्रमुखों, पुलिस महानिदेशक और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यात्रा के दौरान समन्वय बनाए रखें और सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।


गोपालगंज से नमो नारायण और मुजफ्फरपुर से मनोज की रिपोर्ट





