ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

नीतीश कुमार के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा, बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में शामिल होंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

बिहार
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केन्द्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की देर शाम पटना पहुंचे। 


पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। जिसके बाद दोनों नेता पटना के मौर्या होटल के लिए रवाना हो गये। आज इसी होटल में रात्रि विश्राम के बाद वे गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि कुछ देर पहले ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाहा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पटना पहुंचे हैं। 


कल का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन होगा जब नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनवीस, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

पटना से प्रिंस कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें