Hindi News / bihar / patna-news / जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स...

जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वाद

पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार का कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। फादर्स डे पर बेटे निशांत कुमार ने मंच पर पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मंच पर माला पहनाने पहुंचे जेडीयू नेता को नीतीश ने.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 21, 2026, 4:12:31 PM

बिहार न्यूज

माला पहनाने आए छोटू सिंह को नीतीश कुमार ने पहनाया माला - फ़ोटो रिपोर्टर

PATNA: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय में उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने हाथ में गुलाब के फूलों से भरी टोकरी लेकर उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और नीतीश कुमार की गाड़ी पर  फूलों की बारिश करने लगे। वही ढोल नगारों से उनका जोरदार स्वागत किया गया।


 वही कुछ कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिये ढोल नगारों पर झूमने लगे और नीतीश के समर्थन में नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की बारिश किये जाने से नीतीश कुमार काफी खुश नजर आए। गाड़ी के अंदर वो ताली बजाते नजर आए। नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। पार्टी दफ्तर में जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता पहले से मौजूद थे। उन्होंने नीतीश कुमार का स्वागत और अभिनंदन किया।


 इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र यादव, स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार, ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, श्रवण कुमार, चंदेश्वर चंद्रवंशी, संजय झा सहित कई जेडीयू नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के मंच पर पहुंचते ही निशांत कुमार ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया। 


बता दें कि आज फादर डे है, आज के दिन निशांत ने पिता नीतीश कुमार का पैर छुकर आशीर्वाद लिया। जब जेडीयू के तमाम बड़े नेता मंच पर बैठे थे, तभी इसी दौरान जेडीयू नेता छोटू सिंह नीतीश कुमार को माला पहनाने के लिए मंच पर पहुंच गये। उनके हाथ एक नहीं बल्कि तीन माला था। छोटू सिंह पर नजर पड़ते ही सुरक्षा कर्मी ने उन्हें माला पहनाने से रोका लेकिन तभी नीतीश कुमार कुर्सी से उठ खड़े हुए और एक-एक कर तीनों माला जेडीयू नेता छोटू सिंह को पहना दिया।