ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना में दो दर्जन से ज्यादा मुखिया चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, सात निश्चय में गड़बड़ी करने वाले अबतक 4 पर केस

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने का इंतजार हो रहा है लेकिन पटना जिले के लगभग दो दर्जन से ज्यादा मुखिया के लिए बुरी खबर है। जिले में 2 दर्जन से अधिक के मुखिया चुनाव लड़न

पटना में दो दर्जन से ज्यादा मुखिया चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, सात निश्चय में गड़बड़ी करने वाले अबतक 4 पर केस
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने का इंतजार हो रहा है लेकिन पटना जिले के लगभग दो दर्जन से ज्यादा मुखिया के लिए बुरी खबर है। जिले में 2 दर्जन से अधिक के मुखिया चुनाव लड़ने से वंचित रहेंगे। अब तक 4 पंचायत के मुखिया के खिलाफ सात निश्चय योजना में गड़बड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं सरकार सात निश्चय योजना का कार्य पूरा नहीं कराने वाले मुखिया को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दे चुकी है। 


सात निश्चय योजना में गड़बड़ी करने के आरोप में नौबतपुर प्रखंड के अजवां पंचायत के मुखिया, घोसवरी प्रखंड के गोसाइर गांव और पैजना पंचायत के मुखिया और अथमलगोला प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के मुखिया शामिल हैं। इन चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। जिला प्रशासन ने दर्जनभर से अधिक पंचायतों की सूची तैयार कर ली है। इन पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में शामिल हर घर नल का जल और पक्की नदी जल योजना का कार्य पूरा नहीं हुआ है लेकिन राशि का आवंटन किया गया है। ऐसे में गड़बड़ी उजागर होने के बाद कार्रवाई होनी तय है। 


पटना जिले में नौबतपुर प्रखंड के 48 वार्ड, बख्तियारपुर प्रखंड के 9 वार्ड, अथमलगोला प्रखंड के 6 वार्ड, घोसवरी प्रखंड के 16 वार्ड, मोकामा प्रखंड के 7 वार्ड, पंडारक प्रखंड के 10 वार्ड, फतुहा प्रखंड के 3 वार्ड, दनियावा के 1 वार्ड, फुलवारी प्रखंड के 3 वार्ड, संपतचक प्रखंड के 2 वार्ड, बिहटा प्रखंड के 8 वार्ड, मनेर प्रखंड के 2 वार्ड, दानापुर के 1, मसौढ़ी के 9, धनरूआ के 3, पुनपुन के 10 वार्ड, पालीगंज प्रखंड के 10 वार्ड, दुल्हिन बाजार के 3 वार्ड और विक्रम प्रखंड के 3 वार्ड में हर घर नल का योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा है कि चार मुखिया पर सात निश्चय योजना के तहत गड़बड़ी करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है बाकी पंचायतों में काम पूरा नहीं करने वाले मुखिया को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें