ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

बागेश्वर धाम वाले बाबा के बयान से भड़के मुकेश सहनी, कहा, बाबा वाला कर्म और धर्म निभाए

बागेश्वर धाम वाले बाबा के बयान को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री बाबा वाला कर्म और धर्म निभाए। बाबाओं को देश तोड़ने नहीं, जोड़ने की बात करनी चाहिए। औरंगजेब पर विवाद नहीं करना चाहिए बल्कि अपने देश के भविष्य के विषय में सोचना चाहिए।

BIHAR POLITICS
बाबा पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बागेश्वर धाम वाले वाले धीरेंद्र शास्त्री बिहार के गोपालगंज में हनुमंत कथा कह रहे हैं। इस दौरान उनका विवादित बयान भी सामने आया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। खुद को हिंदुत्व का प्रचारक बताते हुए कहा कि वो हिन्दुओं के लिए जिएंगे और हिन्दुओं के लिए ही मरेंगे। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को लेकर आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें संविधान विरोधी बताया। कहा कि ये राम-रहीम और आसाराम वाली कैटेगरी के बाबा हैं। वही अब विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बागेश्वर बाबा के बिहार दौरे पर कहा कि धीरेंद्र शास्त्री बाबा वाला कर्म और धर्म निभाए। बाबाओं को देश तोड़ने नहीं, जोड़ने की बात करनी चाहिए। औरंगजेब पर विवाद नहीं करना चाहिए बल्कि अपने देश के भविष्य के विषय में सोचना चाहिए।


विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री और आध्यात्मिक गुरु रविशंकर के बिहार दौरे पर कहा कि बाबाओं को बाबा वाला कर्म और धर्म निभाना चाहिए। बिहार में सभी का स्वागत है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैने भी उनकी बात सुनी है। वे जितनी बात करते हैं, वह देश जोड़ने की बात नहीं करते हैं, देश तोड़ने की ही बात करते हैं। ऐसे में बाबा लोगों को अपनी गरिमा बनाकर चलना चाहिए। ऐसा विवादित ज्ञान नहीं देना चाहिए कि देश को क्षति हो और देश का भाईचारा बिगड़े। बाबा लोगों को देश की उन्नति कैसे हो, देश कैसे आगे बढ़े, इस पर चर्चा करनी चाहिए। अब अगर उन्हें विवादों में ही घिरा रहना अच्छा लगता है, तो इस पर हम लोग क्या करेंगे।


इधर, औरंगजेब को लेकर छिड़े विवाद पर पूर्व मंत्री श्री सहनी ने कहा कि सबका अपना-अपना पक्ष है। उस समय के कुछ लोगों को वे विलेन और कुछ लोगों को हीरो नजर आते थे। यह इतिहास की बात है। इस पर विवाद करने की क्या जरूरत है। अभी देश में भाजपा को काम करने का मौका मिला है, वे देश में सरकार चला रहे हैं। देश कल कितना अच्छा हो, उस पर चर्चा करनी चाहिए। उस समय तो वे मुगल थे, उनसे क्या आशा करना, अभी देश के प्रधानमंत्री हैं, वे गलत कर रहे हैं। दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा को हाशिए पर डाल रहे हैं। जब देश के अपने लोग ऐसा कर रहे हैं, तो वे तो मुगल थे।


इधर, आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मजबूती से तैयारी हो रही है। महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस सरकार को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब काम नहीं कर पा रहे हैं। आने वाले समय में सरकार में परिवर्तन होगा। मुख्यमंत्री का समय हो गया है, उन्हें हैप्पी एंडिंग करना चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें