Hindi News / bihar / patna-news / मोकामा में एंबुलेंस और पिकअप वैन की टक्कर, ड्राइवर समेत 5 लोग घायल

मोकामा में एंबुलेंस और पिकअप वैन की टक्कर, ड्राइवर समेत 5 लोग घायल

मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर एंबुलेंस और पिकअप की टक्कर में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मोकामा रेलवे अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 27, 2026, 9:56:37 PM

बिहार न्यूज

- फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: मोकामा में शनिवार को बख्तियारपुर-फोरलेन पर मोर के समीप एक एंबुलेंस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मोकामा रेलवे अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घायलों ने बताया कि वे सभी मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के निवासी हैं और गौतम कुमार को इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।


दुर्घटना में एंबुलेंस चालक विक्रम कुमार, अंगद मंडल और रजनीश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, गौतम कुमार और रेखा देवी भी घायल हुए हैं।


फिलहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।