ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: लोजपा (रा) प्रत्याशी संजय सिंह ने लालू यादव के बेटे को हराने का संकल्प किया पूरा....सरकार में मिलेगी जिम्मेदारी ?

महुआ सीट पर लोजपा(रा) प्रत्याशी संजय सिंह ने लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और राजद उम्मीदवार मुकेश रौशन को बड़े अंतर से हराया। तेजप्रताप को उतने वोट भी नहीं मिले जितने वोट से संजय सिंह ने जीत दर्ज की। इस उपलब्धि पर सरकार में बड़ी जिम्मेदारी ?

Bihar Election Result  Mahua Assembly Result  Tej Pratap Yadav Defeat  LJP(R) Sanjay Kumar Singh Victory  Bihar NDA Win  RJD Mahagathbandhan Loss  Bihar Politics News  LJP Ramvilas MLA Sanjay Singh
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है. महागठबंधन की करारी हार हुई. लालू परिवार भी चारो खाने चित्त हो गया. बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की महुआ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी हार हो गई . लोजपा (रा) प्रत्याशी ने लालू यादव के बेटे को हराने का संकल्प पूरा किया. जितने वोट से लोजपा(रा) प्रत्याशी की जीत हुई, तेजप्रताप यादव उतने वोट भी न ला सके. अब देखना होगा इस बड़ी उपलब्धि का कितना सम्मान हो पाता है.  

महुआ विधानसभा क्षेत्र में दिलचस्प लड़ाई हुई. एक तरफ एनडीए की तरफ से लोजपा(रा) प्रत्याशी संजय सिंह चुनावी मैदान में थे तो दूसरी तरफ महागठबंधन से सीटिंग विधायक मुकेश कुमार रौशन चुनावी रण में थे. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी उम्मीदवार थे. चूंकि वे परिवार-पार्टी से बाहर हैं, लिहाजा जनशक्ति जनता दल से चुनावी मैदान में उतरे थे. लेकिन इस बार महुआ सीट को एनडीए ने राजद से छीन लिया. लोजपा(रामविलास) प्रत्याशी संजय कुमार सिंह बड़े मार्जिन से चुनाव जीत कर वैशाली में परचम लहराया है. चिराग पासवान के सिपाही के हाथों लालू प्रसाद यादव के बेटे की करारी हार हो गई. जितने वोट से संजय सिंह चुनाव जीते, उससे भी कम वोट तेजप्रताप यादव को मिला.

महुआ विधानसभा सीट पर लोजपा(रामविलास) प्रत्याशी संजय कुमार सिंह को 87641 वोट मिला. राजद प्रत्याशी मुकेश कुमार रौशन को 42644  वोट, जबकि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को 35703  मत मिला. इस तरह से संजय सिंह 44997 मतों से चुनाव जीत गए. इसतरह से जितने वोट से लोजपा(रा) प्रत्याशी संजय कुमार सिंह की जीत हुई, उतना वोट भी लालू के लाल हासिल नहीं कर पाये. यानि लोजपा (रा) प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने महुआ विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की. अब देखना होगा कि लालू परिवार को हराने पर लोजपा विधायक संजय सिंह को इनाम के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिल पाती है या नहीं. क्यों कि लोजपा(रा) एनडीए का पार्ट है. सूबे में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. ऐसे में 19 विधायकों वाली पार्टी लोजपा(रा) के खाते में 2-3 मंत्री का पद जा सकता है.  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें