Pahalgam Attack: गृहमंत्री अमित शाह ने जारी कर दिया ऐसा आदेश, भारत में मौजूद हर पाकिस्तानी को बिल से आना होगा बाहर Pahalgam Attack: गृहमंत्री अमित शाह ने जारी कर दिया ऐसा आदेश, भारत में मौजूद हर पाकिस्तानी को बिल से आना होगा बाहर बिहार में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, मुसलमानों ने कहा..सुअर की औलाद है आतंकवादी Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने पटना के DPO को किया था निलंबित, अब लिया यह निर्णय जानें.... Smart policing speedy justice: CCTNS और E-Sakhya App से मिलेगा जल्द और सटीक न्याय! पुलिस नही कर पायेगी आपको परेशान ,जानिए कैसे? Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी की अंचल कार्यालयों की रैंकिंग, जानिए.. किसने किया टॉप और कौन रहा फिसड्डी? Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी की अंचल कार्यालयों की रैंकिंग, जानिए.. किसने किया टॉप और कौन रहा फिसड्डी? Bihar News: बिहार का एक ऐसा थाना जहां लॉकअप ही नहीं, आरोपी के फरार होने के बाद हड़कंप, पहले भी हो चुकी है पुलिस की फजीहत Bihar News: फिर सामने आई JDU नेता की गुंडई, बीच सड़क पर बेरहमी से की युवक की पिटाई; पहले भी CO के ड्राइवर को नंगा कर पीटा था Bihar News: फिर सामने आई JDU नेता की गुंडई, बीच सड़क पर बेरहमी से की युवक की पिटाई; पहले भी CO के ड्राइवर को नंगा कर पीटा था
08-Mar-2025 08:23 AM
By FIRST BIHAR
International Women Day : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी से महिलाएं सबसे अधिक खुश हैं। देर रात तक सड़कों पर बेखौफ घूम रही हैं। राज्य में कहीं भी किसी प्रकार का भय या डर का माहौल नहीं है। आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं।
किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रहीं हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मियों की संख्या भी बिहार में है। सरकार महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका का भी जिक्र किया।
कहा कि सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। राज्य में कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे महिलाएं आत्मविश्वास के साथ देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि संपूर्ण नारी समाज के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।