ब्रेकिंग न्यूज़

Law and Order in Bihar: कटिहार में शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए थाना पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल Rahul Gandhi: वीर सावरकर पर गलत टिप्पणी कर बुरे फंसे राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार! Rajeev Nagar Police suspended: पटना के राजीव नगर थाना की मनमानी पर गिरी गाज, 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड INDIAN RAILWAY: रेल यात्री ध्यान दें ! 4 दिन बाद बदल जाएगा टिकट बुकिंग का नियम, यात्रा पहले जरूर पढ़ें यह खबर Bihar News : मोतिहारी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने तीन घंटे तक एनएच-28 किया जाम Bihar crime News : मोतिहारी में प्रेम प्रसंग बना खूनी विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या ,18 जून को थी शादी तय INDIAN RAILWAY: इस दिन से दौड़ेगी सहरसा-मुंबई नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जाने क्या होगा रूट और टाइमिंग BIHAR NEWS: पहलगाम हमले को लेकर एक्शन में बिहार सरकार, कहा इस दिन तक राज्य छोड़ें पाकिस्तानी नागरिक,वरना... Bihar Rain Alert: बिहार के लिए राहत वाली खबर, 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश पटना में 24 पाकिस्तानी महिलाओं की लिस्ट जारी, तीन ने ली भारतीय नागरिकता

Indian Railways News : पटना के रास्ते चलेगी रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, यह ट्रेन हुई रद्द

Indian Railways News : रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित रूट की बजाय पटना के रास्ते चलेगी. इस बीच, 3 ट्रेनों को रद्द करने की भी घोषणा की गयी है.

Indian Railways News

21-Feb-2025 12:42 PM

By First Bihar

Indian Railways News : रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज यानी 21 फरवरी को बदले मार्ग से चलेगी। जबकि 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है। इसको लेकर रांची मंडल के सीपीआरओ ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन पर यार्ड के विकास कार्य की वजह से कुछ ट्रेन के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं तो कुछ को रद्द किया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित मार्ग गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। इसके अलावा 12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी 2025 और 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी। 12826 आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी। 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी। 


इसके साथ ही रांची मंडल के हटिया-नुआगां रेलखंड के टाटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से निम्नांकित ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 21 फरवरी 2025 और 22 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से संबलपुर से प्रस्थान करेगी। 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 21 फरवरी 2025 एवं 22 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी। 


जबकि, रांची मंडल के हटिया-नुआगां रेलखंड के टाटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित निम्नांकित ट्रेनों का निम्न तथियों पर सामान्य रूप से परिचालन होगा। 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2025 का हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन किया गया था। अब इस ट्रेन का राउरकेला स्टेशन तक सामान्य परिचालन होगा। 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का 25 फरवरी 2025 को हटिया स्टेशन से आंशिक प्रारंभ के स्थान पर राउरकेला स्टेशन से सामान्य परिचालन होगा। 


इधर, 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – मूरी) 26 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार, वाराणसी, लखनऊ होकर चलेगी। जबकि 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, इटारसी होकर चलेगी।