ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: घर-घर बांटा जाएगा वादों का गुलदस्ता, चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की जनजागरण मुहिम तेज

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन ने वोट अधिकार यात्रा शुरू की है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव इस जन आंदोलन में हिस्सा लेंगे। यात्रा के दौरान घर-घर पर्चे बांटकर कमाई, दवाई, पढ़ाई पर फोकस करना है।

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन ने जनता के बीच पहुंच बनाने के लिए वोट अधिकार यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के माध्यम से गठबंधन जनता को उनके मतदाता अधिकार, लोकतांत्रिक जागरूकता और विकल्प की राजनीति के लिए प्रेरित कर रहा है। साथ ही, इस यात्रा के दौरान गठबंधन की ओर से "घर-घर अधिकार का पर्चा" भी बांटा जा रहा है, जिसमें उनके वादों की पूरी रूपरेखा दी गई है।


गुरुवार को यात्रा का पांचवां दिन है, जिसकी शुरुआत शेखपुरा से हुई। रात्रि विश्राम मुंगेर में निर्धारित है। सुबह की यात्रा में तेजस्वी यादव और अन्य प्रमुख विपक्षी नेता शामिल रहे। इससे पहले बुधवार को यात्रा को विश्राम दिवस घोषित किया गया था।


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जो फिलहाल दिल्ली में उपराष्ट्रपति चुनाव से संबंधित गतिविधियों में व्यस्त थे, वे आज यानि गुरुवार शाम से यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, 28 अगस्त को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव का इस यात्रा में शामिल होना वोट चोरी के खिलाफ हमारे जन आंदोलन को और मज़बूती देगा।”


इस यात्रा के माध्यम से बांटे जा रहे "अधिकार पर्चे" में गठबंधन के बड़े नेताओं की तस्वीरें और उनके वादे शामिल किए गए हैं। इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी, और भाकपा महासचिव डी. राजा जैसे नेताओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।


पर्चे में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सामाजिक न्याय को मुख्य मुद्दा बनाया गया है। गठबंधन ने संकेत दिए हैं कि इन्हीं विषयों को आधार बनाकर वे अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेंगे। इसका उद्देश्य आम जनता, खासकर युवाओं और वंचित तबकों को राजनीतिक रूप से जागरूक करना और उन्हें सत्ता परिवर्तन के लिए प्रेरित करना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें