1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 18, 2026, 10:53:35 PM
आईएएस अधिकारियों का तबादला - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो आईएएस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी है। आईपीएस के बाद अब बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर का तबादला किया गया है। उन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पटना डीएम त्यागराजन एसएम को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। त्यागराजन अगले आदेश तक स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। एक साथ कई डीएम का ट्रांसफर किया गया है। देखिये तबादले की पूरी लिस्ट...





