ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा

Holi Travel Rush: होली से पहले बिहार आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। स्लीपर और एसी कोचों में वेटिंग 200-300 के पार पहुंच गई है, जबकि दिल्ली और मुंबई से पटना का हवाई किराया 13 से 25 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

Holi Travel Rush
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Holi Travel Rush: होली पर्व नजदीक आते ही दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े महानगरों से बिहार आने वाली ट्रेनें पूरी तरह भर चुकी हैं। स्लीपर और एसी कोचों में वेटिंग लिस्ट 200 से 300 के पार पहुंच गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


दिल्ली, सूरत, मुंबई, सिकंदराबाद और एर्नाकुलम से पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और सहरसा आने वाली नियमित और होली स्पेशल ट्रेनों में सीटों की जबरदस्त मांग है। तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सीटें फुल हो जा रही हैं। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग त्योहार पर घर लौटना चाहते हैं, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से चिंता बढ़ गई है।


पूर्व मध्य रेल ने होली को लेकर 50 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, फिर भी नई दिल्ली-पटना, मुंबई-दरभंगा, सूरत-भागलपुर और एर्नाकुलम-पटना रूट पर दबाव कम नहीं हो रहा है। रेलवे स्टेशनों के आरक्षण काउंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं और ऑनलाइन बुकिंग में भी टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई यात्री प्रीमियम तत्काल के जरिए अधिक किराया देकर सीट पाने की कोशिश कर रहे हैं।


यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 23 फरवरी से 23 मार्च तक पांच राज्यों से 150 से अधिक एसी बसों का संचालन शुरू किया है। पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा से दिल्ली, गुरुग्राम, पानीपत, अंबाला, रांची, लखनऊ और कोलकाता के लिए बसें चलाई जा रही हैं।


होली के मद्देनजर पटना आने वाली उड़ानों का किराया भी आसमान छू रहा है। दिल्ली से पटना का किराया 13 हजार रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि मुंबई से पटना के लिए 25 हजार रुपये से अधिक वसूले जा रहे हैं। अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता से आने वाली फ्लाइटों में भी सीटें तेजी से भर रही हैं। 


एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि बढ़ी मांग और सीमित सीटों के कारण किराए में उछाल स्वाभाविक है। फिलहाल स्थिति जस की तस बनी हुई है और होली पर घर पहुंचने की उम्मीद लगाए हजारों यात्रियों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें