ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

हड़ताली TET शिक्षकों ने करवाया सामूहिक मुंडन, नियमित शिक्षकों से DNA मैच के लिए CM नीतीश को भेजेंगे बाल

PATNA : 27 फरवरी से हड़ताल पर गए 1.25 लाख टीईटी शिक्षको ने पटना के गर्दनीबाग में सामूहिक मुंडन करवाया है। हजारों शिक्षक इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।शिक्षकों ने स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : 27 फरवरी से हड़ताल पर गए 1.25 लाख टीईटी शिक्षको ने पटना के गर्दनीबाग में सामूहिक मुंडन करवाया है। हजारों शिक्षक इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।शिक्षकों ने सीएम नीतीश कुमार का अर्थी जुलूस भी निकाला है। शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सामूहिक रुप से मुंडन कराने के बाद अपने बाल को  नियमित शिक्षकों से DNA मिलान हेतु बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भेजेंगे। 



हड़ताली TET शिक्षकों ने करवाया सामूहिक मुंडन, नियमित शिक्षकों से DNA मैच के लिए CM नीतीश को भेजेंगे बाल

TET शिक्षकों का कहना है कि नियमित शिक्षक बनने की हर योग्यता जो RTE में वर्णित है उसे वे लोग पूरा करते हैं। इसके बावजूद बिहार सरकार ने TET शिक्षकों को शिक्षामित्रों के साथ नियोजित शिक्षक बना दिया। जबकि उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड सहित अन्य सभी राज्यों में TET शिक्षकों को नियमित शिक्षक बनाया गया है।

हड़ताली TET शिक्षकों ने करवाया सामूहिक मुंडन, नियमित शिक्षकों से DNA मैच के लिए CM नीतीश को भेजेंगे बाल

बिहार के 1.25 लाख शिक्षक  27 फरवरी से TET शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल पर हैं। हड़ताली शिक्षकों को कहना है कि सीएम ने सदन मे नियोजित शिक्षकों के बारे में कहा कि वे लोग सुप्रीम कोर्ट में समान काम समान वेतन का केस हार चुके हैं, पर यह गलत है। सीएम ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही से पढ़ा नहीं या फिर विभागीय पदाधिकारियों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें