ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

गोरखपुर में बिहार के अपराधियों का एनकाउंटर, योगी की पुलिस ने किया इलाज

DESK : बिहार में भले ही कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भले ही बिहार पुलिस के सामने अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हो लेकिन बिहार के अपराधियों का इलाज यूपी क

गोरखपुर में बिहार के अपराधियों का एनकाउंटर, योगी की पुलिस ने किया इलाज
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बिहार में भले ही कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भले ही बिहार पुलिस के सामने अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हो लेकिन बिहार के अपराधियों का इलाज यूपी की पुलिस ने कर दिया है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर जो सख्ती बनाई है उसका असर देखने को मिला है। गोरखपुर में बिहार के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बिहार के यह अपराधी गोरखपुर में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। 


यह पूरा मामला गोरखपुर के कैंट छावनी रेलवे स्टेशन के पास का है। आज सुबह सवेरे बिहार के बदमाशों से यूपी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चार बदमाशों को गोली लगने के बाद कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी अपराधियों की पहचान कटिहार जिले के रहने वाले लोगों के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि इन अपराधियों की तरफ से की गई फायरिंग में यूपी पुलिस के 3 कर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के बारे में पूरी जानकारी मिली है उसके मुताबिक गोरखपुर के मोहद्दीपुर चौराहे पर यूपी पुलिस कर रही थी इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक तेजी से जाते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सभी थानों को अलर्ट किया गया पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया और फिर मुठभेड़ में इन्हें धर दबोचा।


कटिहार जिले के रहने वाले इन अपराधियों को पुलिस ने इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शुरुआती जानकारी में यह मालूम पड़ा है कि कटिहार जिले से गोरखपुर और पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में आकर यह अपराधी लूट और अन्य तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे और फिर वापस बिहार लौट जाते थे, लेकिन इस बार इनका पाला योगी की पुलिस से पड़ गया और मुठभेड़ के बाद उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें