ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar crime news : बारात जा रहे युवकों से लूट, 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना

गोपालगंज के सुकुलवां-दहीभत्ता बॉर्डर नहर मार्ग पर देर रात बारात जा रहे युवकों से 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और पर्स लूट लिया।

Bihar crime news : बारात जा रहे युवकों से लूट, 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar crime news : गोपालगंज से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात बारात में जा रहे बाइक सवार युवकों को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


घटना नगर थाना क्षेत्र के सुकुलवां और उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभत्ता बॉर्डर स्थित नहर मार्ग की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर उचकागांव की ओर बारात में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही वे सुकुलवां-दहीभत्ता बॉर्डर के पास नहर वाले सुनसान रास्ते पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे 7 से 8 नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बदमाशों के हाथों में लाठी-डंडा और लोहे की रॉड थी। बाइक को आते देख उन्होंने युवकों को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से युवक घबरा गए और संभल भी नहीं पाए। बदमाशों ने युवकों के साथ मारपीट कर उनके पास मौजूद दो मोबाइल फोन छीन लिए। इनमें एक आईफोन और दूसरा मोटोरोला कंपनी का मोबाइल बताया जा रहा है। इसके अलावा बदमाशों ने पर्स भी लूट लिया, जिसमें नगद रुपये और जरूरी कागजात रखे हुए थे।


घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। युवकों ने किसी तरह खुद को संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की। पुलिस ने संभावित भागने वाले रास्तों, नहर किनारे के मार्गों और आसपास के मोड़ों पर तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई संदिग्ध हाथ नहीं लग सका।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह इलाका नगर थाना और उचकागांव थाना का सीमावर्ती क्षेत्र है, जिसके कारण गश्त और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 7 से 8 युवक लाठी और रॉड लेकर खड़े थे और उन्होंने सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ितों से लिखित आवेदन देने को कहा है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय दोनों का माहौल है। लोगों का कहना है कि सीमावर्ती और सुनसान इलाकों में रात के समय पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। गोपालगंज में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस टीम संभावित अपराधियों के ठिकानों पर भी दबिश देने की तैयारी में है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


फिलहाल, बारात में शामिल होने जा रहे युवकों से लूट की इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोगों में यह चर्चा है कि अगर मुख्य मार्गों पर भी इस तरह की वारदात होने लगे तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर कब तक इन नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें