ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

गाड़ी के लिए VIP नंबर चाहिए तो देने होगे इतने रुपये, देखिए बिहार सरकार द्वारा जारी रेट चार्ट

PATNA : नंबरों का हमारे जीवन में काफी गहरा महत्व है। काफी लोग कुछ खास नंबर्स को अपने लिए लकी मानते हैं और इसी वजह से अपनी हर चीज में उस नंबर को शामिल करते हैं। खासतौर पर लोग अपनी क

गाड़ी के लिए VIP नंबर चाहिए तो देने होगे इतने रुपये, देखिए बिहार सरकार द्वारा जारी रेट चार्ट
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नंबरों का हमारे जीवन में काफी गहरा महत्व है। काफी लोग कुछ खास नंबर्स को अपने लिए लकी मानते हैं और इसी वजह से अपनी हर चीज में उस नंबर को शामिल करते हैं। खासतौर पर लोग अपनी कार या बाइक के लिए भी अपना लकी नंबर या कोई वीआईपी नंबर लेना चाहते हैं। अगर आप भी अपना मनचाहा नंबर चाहते हैं तो हो जाइए तैयार क्योंकि बिहार सरकार ने किस नंबर के लिए कितने रुपये खर्च करने होगे इसका रेट चार्ट जारी कर दिया है। 


सबसे वीआईपी नंबर्स इस तरह के होते हैं 0001, 0002, 0003, 0007, 0777, 0786, 0004, 1122, 1111, 2222 आदि। इस प्रकार के नंबर सभी को नहीं मिल पाते हैं। अगर आप भी अपनी कार या बाइक के लिए कोई वीआईपी या लकी नंबर लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बिहार राज्य परिवहन विभाग को अतिरिक्त पैसा चुकाना होगा। बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने जो नया रेट चार्ट जारी किया है उसके मुताबिक मनचाहा नंबर पाने के लिए एक लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि कम प्रचलित नंबर आपको महज साढ़े सात हजार खर्च कर मिल जाएंगे। यानि 7.5 हजार रुपये से 1 लाख रुपये खर्च कर आप अपना मनचाहा नंबर पा सकते हैं।


बिहार सरकार के परिवहन विभाग के जारी रेटचार्ट के मुताबिक 0001, 0003,0005,0007 और 0009 ये सभी नंबरों के लिए एक लाख रुपये खर्च करने होंगे। ये रेट गैर परिवहन वाहन के लिए तय किया गया है जबकि परिवहन वाहन को इस नंबर के लिए 35000 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 0002,0004,0006, 0008 और 0010 समेत तीन दर्जन से ज्यादा जारी नंबरों के लिए 60 हजार तक खर्च करनें होंगे। 


आइए आपको दिखाते हैं परिवहन विभाग द्वारा जारी किया गया रेट चार्ट -----

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें