Hindi News / bihar / patna-news / पटना में हेल्थ इंस्टीट्यूट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों...

पटना में हेल्थ इंस्टीट्यूट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों की हुआ फ्री हेल्थ चेकअप

Patna Health Camp: पटना के अनीसाबाद स्थित शिवपुरी सार्वजनिक बाग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 31, 2026, 7:02:49 PM

Patna Health Camp

- फ़ोटो Reporter

Patna Health Camp: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च, बेऊर के तत्त्वावधान में रविवार को पटना के अनीसाबाद स्थित शिवपुरी सार्वजनिक बाग में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें १८० रोगियों की नेत्र-जाँच, स्पीचथेरापी और रक्त जाँच की गयी। 


पचास से अधिक रोगियों को नियमित चिकित्सा के लिए संस्थान परिसर में आमंत्रित किया गया है। वहाँ भी उनकी चिकित्सा निःशुल्क की जाएगी। शिविर में मधुमेह, थायरायड, सुनने से संबंधित और नेत्र-रोगियों की संख्या अधिक पायी गयी। 


यह जानकारी देते हुए, संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने बताया है कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डा अभिलाषा कुमारी, प्रो देवराज,  फ़िज़ियोथेरापिस्ट मनीषा, दामिनी, प्रशांत, स्पीचथेरापिस्ट सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, रोहित कुमार तथा नेत्र-जाँच विशेषज्ञ इंशा रहमान ने अपनी सेवाएँ दी।


शिविर में लाभार्थियों की निःशुल्क रक्त-जाँच भी की। लैब टेक्नोलौजिस्ट सौरभ कुमार, निशा सिंह निशा भारती एवं राजा कुमार ने मधुमेह,रक्त-समूह, इ एस आर, आदि रक्त जाँच में अपना योगदान दिया।