ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

एक साल पहले हुई विधायकों की पिटाई पर बोले स्पीकर, वह इतिहास का काला पन्ना है

PATNA : आज से ठीक 1 साल पहले 23 मार्च 2021 को बिहार विधानसभा कलंकित हुआ था. बिहार विधानसभा शर्मशार हुआ था. बिहार विधानसभा में विशेष सशस्त्र पुलिस विधयेक पास होने के खिलाफ जब म

एक साल पहले हुई विधायकों की पिटाई पर बोले स्पीकर, वह इतिहास का काला पन्ना है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज से ठीक 1 साल पहले 23 मार्च 2021 को बिहार विधानसभा कलंकित हुआ था. बिहार विधानसभा शर्मशार हुआ था. बिहार विधानसभा में विशेष सशस्त्र पुलिस विधयेक पास होने के खिलाफ जब महागठबंधन के विधायकों ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर हंगामा और धरने पर बैठ गए. हंगामा इतना बढ़ गया कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस को बुलाया गया और जमकर मारपीट हो गई. हालात इतने खराब हो गए हैं कि पूरे बिहार विधानसभा में अफरातफरी मच गई. 


1 साल पहले बिहार विधानसभा में क्या-क्या हुआ उस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 23 मार्च का दिन विधानसभा के इतिहास में काला दिन था. कलंकित करने वाला दिन था और उस पन्ने को फाड़ कर फेंक देने का काम है. उससे पूरी की पूरी किताब कलंकित हो जाएगी. हमको यह देखना है कि हमारा किताब कलंकित न हो. यह हमारी सकारात्मक मानसिकता है.


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सतरहवीं विधानसभा ने कई इतिहास को लिखा है. और पहली बार सत प्रतिशत सदन चला और सत प्रतिशत प्रश्नों के जवाब आये. पिछले सदन में हुई विधायकों की पिटाई पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूरा सत्र एक किताब है और कुछ घटनाएं उस किताब का काला पन्ना है. इसलिए पूरे किताब को याद रखना है और उस काले पन्ने को फाड़कर फेंक देना है. 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें