ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

सड़े हुए आदमी का नाम काहे के लिए लेते हैं? राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर बोले दिलीप जायसवाल

पटना में रोड शो से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष रुका हुआ तालाब है, जबकि एनडीए साफ पानी की तरह पारदर्शी है।

बिहार
राहुल-तेजस्वी पर हमला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को सड़ा हुआ आदमी बताया। जब मीडिया ने बताया कि बेगूसराय में राहुल गांधी, मुकेश सहनी और कन्हैया मछली पकड़ने गये हुए थे। बेगूसराय से वीडियो सामने आया है। इस पर दिलीप जायसवाल आगबबूला हो गये कहने लगे कि सड़े हुए आदमी का नाम क्या लेते हैं? विपक्ष रुका हुआ तालाब है और जो बहता गया वहीं सैलाब है। 


रुका हुआ तालाब जिसका पानी सड़ चुका है वो विपक्ष है जो गंदी-गंदी बातें ही करेगा। विपक्ष तालाब के सड़े हुए पानी से ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। एनडीए की विचारधारा साफ पानी की विचारधारा है। जो पारदर्शी होता है साफ-सुथरा होता है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष की बात करके झूठ मुठ का एनडीए को परेशान करते हैं। एनडीए क्या करना चाहता है उस पर चर्चा कीजिए।


तेजस्वी सपना देख रहा है, बाथरूम जा रहा है, राहुल गांधी नहा रहा है इन सब बातों से बीजेपी को क्या मतलब है? जनता और मतदाता मोदी जी की गारंटी पर विश्वास करते हैं। इसलिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार के विकास पर बिहार के मतदाता इस बार सरकार बनाने जा रही है। विपक्ष जागता है, विपक्ष रोता है, राहुल गांधी डांस करते हैं, तेजस्वी यादव सपना देखते हैं। इससे हम लोगों को कोई मतलब नहीं है। हम विकास की बात करते है। हम बिहार का विकास करना चाहते हैं। हम बिहार को आगे बढ़ना चाहते हैं। 


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पटना में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो रविवार की शाम दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड-ठाकुरबाड़ी-बाकरगंज पहुंचेगा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और प्रत्याशी रहेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरिमंदिर गुरुद्वारा मत्था टेकने जाएंगे। इस बात की जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। 


मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भारत रत्न जननायक आदरणीय कर्पूरी ठाकुर जी के गांव में जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करके किया था। आज वे राष्ट्रकवि दिनकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करके पटना में रोड शो करेंगे। यही है भाजपा का संस्कार।




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें