ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Patna News: दानापुर में पुलिया निर्माण के दौरान सुरक्षा दीवार गिरने से एक मजदूर घायल, तीन अन्य की जान बची, प्रशासन ने जांच शुरू की।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना के दानापुर के जमसौत पंचायत में ढिबड़ा-आसोपुर सड़क पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां बन रही पुलिया की सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय कई मजदूर काम कर रहे थे, और दीवार गिरते ही एक मजदूर उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और मदद के लिए दौड़ पड़े।


सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया और काफी प्रयासों के बाद घायल मजदूर को बाहर निकाला गया। उसे हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि वहां काम कर रहे तीन अन्य मजदूर समय रहते बच गए, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था।


बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क संपर्क योजना के तहत हो रहा था। पुलिया के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार बनाई जा रही थी, तभी एक तरफ की दीवार अचानक गिर गई। इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं।


घटना के बाद कुछ समय के लिए काम रोक दिया गया और मजदूरों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग की है। प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें