ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

कोरोना से बिहार कैडर के IPS रहे अरुण चौधरी की मौत, पटना में थे SP

PATNA : देश भर में कोरोना महामारी का कहर जारी है. बिहार में भी इससे आफत मची हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार कैडर के सीनियर IPS अरुण चौधरी की कोरोना से मौत हो

कोरोना से बिहार कैडर के IPS रहे अरुण चौधरी की मौत, पटना में थे SP
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश भर में कोरोना महामारी का कहर जारी है. बिहार में भी इससे आफत मची हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार कैडर के सीनियर IPS अरुण चौधरी की कोरोना से मौत हो गई है. आईपीएस अरुण चौधरी राजधानी पटना में एसपी के पद पर भी रहे थे. बिहार में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने काफी लंबा सफर तय किया था.


रविवार को बिहार कैडर के सीनियर रहे IPS अरुण चौधरी की मौत उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक अस्पताल में हो गई. अरुण चौधरी 1977 बैच के बिहार कैडर ऑफिसर थे. राजधानी पटना में पुलिस कप्तान की बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके अरुण चौधरी सशस्त्र सीमा बल के डीजी भी रह चुके हैं. 30 अप्रैल 2014 तक वे एसएसपी के महानिदेशक के पद पर थे. इनके रिटायरमेंट के बाद आईपीएस अरविन्द राजन को सशस्त्र सीमा बल का डायरेक्टर जनरल बनाया गया था. 


दिसंबर 2012 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में तैनात अरुण चौधरी को डीजी में प्रोन्नति दी गई थी. प्रमोशन मिलने के कुछ ही दिन बाद अरुण चौधरी को सशस्त्र सीमा बल का डीजी बनाया गया था. इसके अलावा वे सीआईएसएफ और आईबी में भी सेवाएं दे चुके हैं. 1st Bihar इन्होंने पटना के एसपी से लेकर एसएसबी के टॉप पोस्ट तक पहुंचने में उन्होंने लंबा सफर तय किया था. अरुण चौधरी सीआईएसएफ में स्पेशल डायरेक्टर रह चुके थे. 


आपको बता दें कि रिटायर्ड आईपीएस अरुण चौधरी 2012 से 2014 तक सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक रहने से पहले 2011-2012 तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में विशेष महानिदेशक (हवाई अड्डा सुरक्षा) के रूप में सेवारत थे. 1st Bihar इससे पहले उन्होंने 2007-2009 से श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर राज्य के संयुक्त निदेशक और अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्य किया था. 


अरुण चौधरी को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में कार्यकाल के दौरान 1996 में सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक और 2002 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था. कारगिल ऑपरेशन के दौरान अरुण चौधरी के योगदान के लिए उन्हें विजय स्टार से भी सम्मानित किया गया था.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें