ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

कोरोना ने तीन अधिकारियों की ली जान, डीएवी बिहार जोन के रीजनल डायरेक्टर भी नहीं रहे

PATNA : जानलेवा कोरोना का कहर लगातार जारी है। शनिवार को राज्य के तीन अधिकारियों का कोरोना से निधन हो गया। कोरोना संक्रमित शिक्षा विभाग के उपनिदेशक रामानंद पोद्दार का निधन हो गया। उ

कोरोना ने तीन अधिकारियों की ली जान, डीएवी बिहार जोन के रीजनल डायरेक्टर भी नहीं रहे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जानलेवा कोरोना का कहर लगातार जारी है। शनिवार को राज्य के तीन अधिकारियों का कोरोना से निधन हो गया। कोरोना संक्रमित शिक्षा विभाग के उपनिदेशक रामानंद पोद्दार का निधन हो गया। उनका इलाज पटना के रूबन अस्पताल में चल रहा था। शिक्षा विभाग के माध्यमिक उप निदेशक अमित कुमार ने यह जानकारी दी। रामानंद पोद्दार की नियुक्ति सांख्यिकी पर्यवेक्षक के रूप में हुई थी। 


वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का शनिवार को कोरोना की वजह से निधन हो गया। बासा के अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा और महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि भवन निर्माण विभाग के उप सचिव दीपक साहू का निधन पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया। इसके अलावा कहलगांव के एएसडीएम शंभू शरण सिंह का भी निधन शनिवार को ही राजधानी के अस्तपाल में हुआ। 


उधर डीएवी बिहार जोन-ए के क्षेत्रीय निदेशक और डीएवी बीएसईबी के मैनेजर डॉ. यूएस प्रसाद का निधन शुक्रवार की रात हो गया। वो कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव थे। कई दिनों से रूबन हास्पीटल में भर्ती थे। डॉ. यूएस प्रसाद के नहीं रहने से डीएवी संस्था में शोक की लहर है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें