ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: कांग्रेस ने तेजस्वी को नकारा..फिर भी सत्ता के लोभ में उनका भजन कर रहे, नित्यानंद राय का ऐलान- बिहार में फिर होगी NDA सरकार

नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को नकार दिया है और 2025 में राजद-कांग्रेस का सुफड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने तेजस्वी को परिवारवादी और भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि बिहार अब विकास चाहता है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी

Bihar Politics 2025, नित्यानंद राय बयान, तेजस्वी यादव कांग्रेस, राजद कांग्रेस गठबंधन, बिहार चुनाव 2025, BJP NDA बिहार, तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार, कांग्रेस तेजस्वी विवाद, Bihar News, तिरंगा यात्रा बयान
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News:  केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने आज कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव को कांग्रेस ने नकार दिया है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री जनता तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ऐसे भी कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों को नकार चुकी है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में अब कभी भी राजद और कांग्रेस की सरकार नहीं आने वाली है। 2025 के चुनाव में इनका सुफड़ा साफ होने वाला है। तेजस्वी को उन्होंने परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और लोभी बताते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा बार-बार तिरस्कार और अपमान के बावजूद सत्ता के लोभ में कांग्रेस की गोद में बैठे हुए हैं। वे कांग्रेस का भजन गा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने मान-सम्मान खो दिया है। बिहार अब विकास चाहता है और यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।भाजपा के नेता नित्यानन्द राय ने कहा कि भारत का बंटवारा नेहरू की जिद और जिन्ना के जिन्न ने करा दिया। महात्मा गांधी इस देश का बंटवारा नहीं चाहते थे। देश को आजादी मिली। पाकिस्तान दूसरा देश बन गया। देश के बंटवारे की नियत में तुष्टिकरण, विभेद और धार्मिक विद्वेष था। पाकिस्तान से हिंदुओं और सिखों को भगाया जाने लगा। लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। माँ-बहनों की इज्जत लूटी गई। इसके बाद भी कांग्रेस कहती है कि विभाजन को भूलिए।

उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि विभाजन की विभीषिका को हम याद कर रहे हैं। अब कोई तुष्टिकरण और देश की अखंडता को खतरा पैदा करना चाहेगा तो यह नहीं चलेगा। ऐसे लोग को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राजद और कांग्रेस सत्ता के लिए देश को भी नहीं पहचानती हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें